Khawaja Asif: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा - 'जंग के अलावा कोई ऑप्शन नहीं'

Khawaja Asif: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि लोगों को यह साफ समझ लेना चाहिए कि युद्ध उनके बहुत करीब है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पाकिस्तान की सेना कैसे कार्रवाई करेगी। हाल ही में रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले चार दिनों में भारत की आक्रामक कार्रवाईयों की वजह से अब हमारे पास भारत के साथ पूरी तरह से युद्ध के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है

अपडेटेड May 09, 2025 पर 11:33 PM
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि लोगों को यह साफ समझ लेना चाहिए कि युद्ध उनके बहुत करीब है

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को जंग की धमकी दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत के खिलाफ पूरी जंग (फुल ब्लोन वॉर) की बात कही। पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पिछले चार दिनों में भारत की आक्रामक कार्रवाईयों की वजह से अब हमारे पास भारत के साथ पूरी तरह से युद्ध के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हमने हालात शांत करने की कोशिश की, लेकिन अब इसकी संभावना बहुत कम है। हमें उसी तरह जवाब देना होगा।

'हम युद्द के करीब'

पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि, "लोगों को यह साफ समझ लेना चाहिए कि युद्ध उनके बहुत करीब है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पाकिस्तान की सेना कैसे कार्रवाई करेगी।" वहीं एक दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के हमलों का जवाब उसी ताकत से देने के लिए तैयार है। इससे पहले, ख्वाजा आसिफ ने एक अजीब बयान देते हुए कहा कि, "पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर भारतीय ड्रोन को नहीं रोका, क्योंकि ऐसा करने से भारतीय सेना को उनकी रक्षा चौकियों का पता चल जाता।" इस बयान के बाद आसिफ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।


भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बता दें पहलगाव में हुए आंतकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।

गुरुवार रात पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। गुरुवार रात पाकिस्तान ने 300-400 तुर्की ड्रोन की मदद से जम्मू, पठानकोट, जैसलमेर और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की।

भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने आठ मिसाइलों की मदद से पाकिस्तानी ड्रोन को रोककर नाकाम कर दिया। जवाब में भारतीय ड्रोन ने पाकिस्तान के चार वायु रक्षा ठिकानों पर हमला किया और एक रडार सिस्टम को भी पूरी तरह से तबाह कर दिया। वहीं शुक्रवार को भी पाकिस्तान लगातार ड्रोन अट्रैक कर रहा है, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

फिरोजपुर में ड्रोन हमलें में 3 लोग घायल, सेना ने POK में उड़ाया एक पाकिस्तानी पोस्ट, विदेश मंत्री-PM मोदी की बैठक जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।