India Bangladesh Relations: पाकिस्तान के एक सीनियर नेता ने दावा किया है कि भारत जल्द ही बांग्लादेश में 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तानी राजनीतिक कमेंटेटर नजम सेठी ने दावा किया है कि भारत ढाका के हालिया भड़काऊ बयानों पर बांग्लादेश के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी कार्रवाई कर सकता है। पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी सहयोगी सेठी ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से कहा कि भारत, बांग्लादेश की टिप्पणियों को नजरअंदाज नहीं करेगा।
