Get App

'सिर कलम किया, फिर खोपड़ी को लात मारी' टेक्सास में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या की खौफनाक कहानी

दोनों व्यक्ति डाउनटाउन के पूर्व में सैमुएल बुलेवार्ड पर डाउनटाउन सूट्स मोटल में काम करते थे। एक गवाह, जो उसी ऑफिस में कर्मचारी है, उसने पुलिस को बताया कि वह कोबोस-मार्टिनेज के साथ एक कमरा साफ कर रही थी। तभी चंद्रा मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया वहां आए और उन्हें एक खराब वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने के लिए कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2025 पर 1:11 PM
'सिर कलम किया, फिर खोपड़ी को लात मारी' टेक्सास में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या की खौफनाक कहानी
टेक्सास में भारतीय मूल के चंद्रा नागमल्लैया की हत्या की खौफनाक कहानी

50 साल के चंद्रा नागमल्लैया का सिर 37 साल के योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने काट दिया। वह उनका पीछा करते हुए ऑफिस तक पहुंचा, जहां दोनों काम करते थे। वहां चंद्रा, जो भारतीय मूल के मोटल मैनेजर थे, उनपर माछेटी (बड़ा चाकू) से हमला किया गया। यह सब उनकी उनकी पत्नी और 18 साल का बेटा के सामने ही हुआ, जो ऑफिस में मौजूद थे। बुधवार सुबह अमेरिका के टेक्सास में हुई इस घटना के कुछ घंटों बाद जारी किए गए गिरफ्तारी हलफनामे में बताया गया कि दोनों के बीच बहस हुई थी। दोनों व्यक्ति डाउनटाउन के पूर्व में सैमुएल बुलेवार्ड पर डाउनटाउन सूट्स मोटल में काम करते थे

एक गवाह, जो उसी ऑफिस में कर्मचारी है, उसने पुलिस को बताया कि वह कोबोस-मार्टिनेज के साथ एक कमरा साफ कर रही थी। तभी चंद्रा मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया वहां आए और उन्हें एक खराब वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि नागमल्लैया ने जब यह बात सीधे कोबोस-मार्टिनेज से कहने के बजाय किसी और से ट्रांसलेट करने को कहा, तो उसे गुस्सा आ गया।

CCTV फुटेज में दिखा कि कोबोस-मार्टिनेज कमरे से बाहर आया, हाथ में तेज धार वाला बड़ा हथियार लिया और नागमल्लैया पर हमला करना शुरू कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें