Get App

Iran Vs Israel: मिसाइल से टैंक तक... कौन है वेस्ट एशिया की असली सुपरपावर?

Israel Iran War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान इजरायल के "अस्तित्व" के लिए खतरा बन चुका है। ईरान के सरकारी मीडिया का दावा है कि इस हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख हुसैन सलामी मारे गए हैं। बढ़ते तनाव के बीच, एक नजर डालते हैं दोनों देशों की सैन्य और तकनीकी ताकत पर जानते हैं कि कौन कितना शक्तिशाली है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 13, 2025 पर 4:39 PM
Iran Vs Israel: मिसाइल से टैंक तक... कौन है वेस्ट एशिया की असली सुपरपावर?
Iran Vs Israel: मिसाइल से टैंक तक... कौन है वेस्ट एशिया की असली सुपरपावर? (IMAGE-AI)

13 जून की सुबह इजरायल ने ईरान के कई न्यूक्लियर और मिलिट्री ठिकानों पर हमला कर दिया। तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों की खबरें हैं। इजरायल का कहना है कि वह इस "खतरे को जड़ से मिटाने" के लिए ऑपरेशन "Rising Lion" चला रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान इजरायल के "अस्तित्व" के लिए खतरा बन चुका है। ईरान के सरकारी मीडिया का दावा है कि इस हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख हुसैन सलामी मारे गए हैं।

रिहायशी इलाकों पर भी बमबारी हुई, जिसमें बच्चों की मौत की खबर भी है। यह हमला ईरान-इराक युद्ध (1980 के दशक) के बाद अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है – "खून के बदले खून", यानी जवाबी हमला तय है। इससे पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध की संभावना और बढ़ गई है।

इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल ने पिछले कुछ घंटों में ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई में दागे गए 100 से ज्यादा ड्रोन को रोका है। उन्होंने कहा, "करीब 200 इजरायली लड़ाकू विमानों ने इस अभियान में हिस्सा लिया और करीब 100 ठिकानों पर हमला किया।" उन्होंने आगे कहा, "हमले जारी हैं।"

बढ़ते तनाव के बीच, एक नजर डालते हैं दोनों देशों की सैन्य और तकनीकी ताकत पर जानते हैं कि कौन कितना शक्तिशाली है। ईरान और इजरायल की सेनाओं की तुलना करने से पता चलता है कि जनशक्ति के मामले में तेहरान यहूदी राष्ट्र से बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें