Get App

ईरान का इजरायल पर पलटवार, हाइफा रिफाइनरी को बनाया निशाना; तेहरान के तेल डिपो पर हमले का लिया बदला

Israel's Haifa Refinery: शनिवार को हाइफा इलाके में हवाई हमले के सायरन सुने गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिफाइनरी के पास धमाके के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इजरायल की ओर से अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 3:21 PM
ईरान का इजरायल पर पलटवार, हाइफा रिफाइनरी को बनाया निशाना; तेहरान के तेल डिपो पर हमले का लिया बदला
यह हमला तेहरान स्थित ईरानी तेल डिपो पर इजरायली हवाई हमलों के जवाब में किया गया है

Iran Strikes Haifa Refinery: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध अब एक-दूसरे की 'ऊर्जा अर्थव्यवस्था' को तबाह करने के चरण में पहुंच गया है। शनिवार देर रात ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी, हाइफा (Haifa) रिफाइनरी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है। यह हमला तेहरान स्थित ईरानी तेल डिपो पर इजरायली हवाई हमलों के जवाब में किया गया है।

खेबर शिकन मिसाइलों से दहला हाइफा

ईरान की समाचार एजेंसी 'मेहर' के मुताबिक, IRGC ने इस ऑपरेशन में अपनी आधुनिक 'खेबर शिकन' (Kheibar Shekan) सॉलिड-फ्यूल बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हाइफा खाड़ी में स्थित Bazan Group की ये रिफाइनरी इजरायल की सबसे बड़ी तेल प्रसंस्करण सुविधा है। यह रिफाइनरी इजरायल की घरेलू ईंधन जरूरतों का लगभग 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें