Get App

ईरान बना रहा था परमाणु हथियार, इसलिए किया हमला! इजरायल ने बताया अपने 'अस्तित्व के लिए खतरा'

Iran Israel War: इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत शुक्रवार को अपने जोरदार हमले के दौरान ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें उसके ज्यादातर मिलिट्री लीडर्स और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को इजरायली हमलों में कम से कम 128 लोग मारे गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2025 पर 11:32 PM
ईरान बना रहा था परमाणु हथियार, इसलिए किया हमला! इजरायल ने बताया अपने 'अस्तित्व के लिए खतरा'
Iran Israel War: ईरान बना रहा था परमाणु हथियार, इसलिए किया हमला!

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की प्रवक्ता माशा माइकलसन ने कहा कि ईरान इजरायल के लिए अस्तित्व का खतरा है और वह परमाणु हथियार हासिल करने के करीब है। उन्होंने कहा कि ईरान इलाके के अन्य देशों के लिए समस्या बन रहा है, जबकि उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। CNN-News18 से बात करते हुए माइकलसन ने कहा, "ईरान इजरायल के लिए अस्तित्व का खतरा है। वे परमाणु बनाने के करीब हैं। अगर ऐसी ही एक बैलिस्टिक मिसाइल में परमाणु हथियार हो तो क्या होगा? हमने उनके परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।"

इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत शुक्रवार को अपने जोरदार हमले के दौरान ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें उसके ज्यादातर मिलिट्री लीडर्स और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को इजरायली हमलों में कम से कम 128 लोग मारे गए।

उन्होंने दो दिनों तक ईरान के मिसाइल हमले का जिक्र करते हुए कहा, "अभी भी बहुत काम बाकी है। ईरान न केवल इजरायल के लिए बल्कि यूरोप और दूसरे देशों के लिए भी खतरा है। उन्होंने रिहायशी इलाकों पर हमला किया, जिसमें 13 इजरायलियों की जान चली गई।"

उन्होंने कहा, "ईरान न केवल इजरायल की समस्या है, बल्कि वह ऐसे रॉकेट विकसित कर रहा है जो यूरोप तक पहुंच सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें