Get App

मिडिल ईस्ट जंग से बांग्लादेश में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मची मारामारी, सरकार ने लगाई पाबंदियां

बांग्लादेश सरकार ने फ्यूल की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए राशनिंग सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत वाहनों को सीमित मात्रा में ही फ्यूल दिया जा रहा है। इसके बावजूद ढाका के कई पेट्रोल पंपों पर लोग रात भर लाइन में खड़े रहे। कई जगहों पर पेट्रोल पंपों का फ्यूल भी खत्म हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 7:31 PM
मिडिल ईस्ट जंग से बांग्लादेश में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मची मारामारी, सरकार ने लगाई पाबंदियां
इजरायल-ईरान जंग से इस देश में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची मारामारी

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब दूसरे देशों तक भी पहुंचने लगा है। खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई प्रभावित होने के कारण बांग्लादेश में ईंधन का संकट गहराने लगा है। बांग्लादेश में हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि लोगों को पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। खबरों के अनुसार, रविवार को कई जगहों पर लोग घबराहट में ज्यादा मात्रा में पेट्रोल-डीजल खरीदने लगे, जिससे पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं। कई कार मालिकों और ड्राइवरों को अपनी गाड़ियों के लिए फ्यूल लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

बांग्लादेश सरकार ने लागू किया ये नियम

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने फ्यूल की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए राशनिंग सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत वाहनों को सीमित मात्रा में ही फ्यूल दिया जा रहा है। इसके बावजूद ढाका के कई पेट्रोल पंपों पर लोग रात भर लाइन में खड़े रहे। कई जगहों पर पेट्रोल पंपों का फ्यूल भी खत्म हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मिडिल ईस्ट में में चल रहे तनाव की वजह से दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है और तेल की कीमतों में तेजी आई है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी थी कि वे होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बंद कर देंगे। यह समुद्री रास्ता बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया में समुद्र के जरिए भेजे जाने वाले लगभग पांचवें हिस्से का तेल इसी रास्ते से गुजरता है।

बांग्लादेश क्यों मुश्किल में है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें