Get App

Israel Airstrike Lebanon: लेबनान-सीरिया सीमा पर इजरायली ड्रोन स्ट्राइक, हमले में 4 की मौत, सीजफायर के बावजूद बढ़ा तनाव

Israel Airstrike Lebanon: लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि सीरिया के साथ लेबनान की सीमा के पास एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब युद्धविराम (सीजफायर) होने के बावजूद इजरायल की उत्तरी सीमा पर तनाव बना हुआ है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 9:07 AM
Israel Airstrike Lebanon: लेबनान-सीरिया सीमा पर इजरायली ड्रोन स्ट्राइक, हमले में 4 की मौत, सीजफायर के बावजूद बढ़ा तनाव
लेबनान-सीरिया सीमा पर इजरायली ड्रोन स्ट्राइक, हमले में 4 की मौत

Israel Airstrike Lebanon: लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि सीरिया के साथ लेबनान की सीमा के पास एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब युद्धविराम (सीजफायर) होने के बावजूद इजरायल की उत्तरी सीमा पर तनाव बना हुआ है।

AFP के अनुसार, लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि रविवार को लेबनान-सीरिया सीमा के पास मजदल अंजार इलाके में एक इजरायली ड्रोन ने एक कार पर हमला किया। जिसमें 4 लोग मारे गए हैं। इस बात की पुष्टि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह इस्लामिक जिहाद से जुड़े सदस्यों को निशाना बनाया था।

अल जजीरा ने लेबनानी मीडिया के हवाले से बताया कि यह हमला सोमवार तड़के हुआ और मारे गए लोगों में से एक की पहचान सीरियाई नागरिक खालिद मोहम्मद अल-अहमद के रूप में की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें