Pakistan Blocks 10 Crore Mobile Phones: पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 10 करोड़ मोबाइल फोन्स को ब्लॉक कर दिया है। इसका मकसद चोरी, नकली और क्लोन किए गए फोन पर कड़ाई करना है, जिससे देश के मोबाइल बाजार में बड़ा बदलाव आ रहा है। डिवाइस आइडेंटिफिकेशन रजिस्ट्रेशन एंड ब्लॉकिंग सिस्टम (DIRBS) का उपयोग करते हुए, PTA ने न केवल ग्राहकों की सुरक्षा की है, बल्कि स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा दिया है, मोबाइल इकोसिस्टम को औपचारिक रूप दिया है और सरकारी राजस्व को मजबूत किया है।
