Get App

Pakistan-Afghanistan Clash: आपस में क्यों लड़ रहे हैं पाकिस्तान-अफगानिस्तान, भारत पर क्या होगा इसका असर?

Pakistan-Afghanistan Border Clash: तो पाकिस्तान-अफगानिस्तान की लड़ाई की ताजा स्थिति क्या है? झड़पों की शुरुआत कैसे हुई? क्या स्थिति और बिगड़ने की आशंका है? और यह सब भारत के लिए क्या मायने रखता है, जो इस समय अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की मेजबानी कर रहा है?

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 7:08 PM
Pakistan-Afghanistan Clash: आपस में क्यों लड़ रहे हैं पाकिस्तान-अफगानिस्तान, भारत पर क्या होगा इसका असर?
पाकिस्तान के साथ रातभर चली झड़प के बाद अफगान सुरक्षाबल के जवान अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के जजई मैदान जिले में सीमा पर तैनात (IMAGE-AP)

जहां एक तरफ अब ऐसा लग रहा है कि इजरायल और हमास के बीच जंग खत्म हो रही है, तो अब एक नया संघर्ष शुरू हो गया- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच। इस संघर्ष की शुरुआत की पिछले हफ्ते के आखिर में हुई। अफगानिस्तान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच 2,600 किलोमीटर लंबी डूरंड लाइन पर कई जगहों पर भीषण गोलीबारी हुई है, और दोनों पक्षों ने दावा किया है कि उन्होंने सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है और उन्हें नष्ट कर दिया है। हाल के साल में ये सबसे भीषण सीमा संघर्षों में से एक है।

तो, लड़ाई की ताजा स्थिति क्या है? झड़पों की शुरुआत कैसे हुई? क्या स्थिति और बिगड़ने की आशंका है? और यह सब भारत के लिए क्या मायने रखता है, जो इस समय अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की मेजबानी कर रहा है?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पें

नया संघर्ष शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10 बजे शुरू हुई जब अफगानिस्तान के तालिबान लड़ाकों ने अपनी साझा सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले शुरू कर दिए। इसे उन्होंने गुरुवार को "पाकिस्तानी सेना की तरफ से काबुल पर किए गए हवाई हमलों का बदला" बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें