Get App

पाकिस्तान में 6 लाख मस्जिदें और फैक्ट्री केवल 23 हजार, पहली बार सामने आए इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पाकिस्तान में हुए आर्थिक जनगणना के मुताबिक पाकिस्तान में मस्जिदों और मदरसों की संख्या उद्योग-कारखानों से कहीं ज्यादा है। पाक के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब 6 लाख मस्जिदें हैं जबकि सिर्फ 23 हजार फैक्ट्रियां चल रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 10:23 AM
पाकिस्तान में 6 लाख मस्जिदें और फैक्ट्री केवल 23 हजार, पहली बार सामने आए इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
पाकिस्तान में 6 लाख मस्जिदें, 36 हजार से ज्यादा मदरसे, लेकिन कारखाने महज 23 हजार

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी की बहदाली किसी से छिपी नहीं हैयहां लोग दाने-दाने को तरस रहे हैंअनाज के लोग घंटों लाइन में खड़े नजर आते हैं और महंगाई चरम पर पहुंच चुकी हैइन हालत को देखते हुए पाकिस्तान में ये पुरानी कहावत सटीक बैठती है, 'घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने'। वहीं अब पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे सुनकर आप भी कहेंगे की पाकिस्तान का ऐसा हाल इसलिए है। पाकिस्तान में हाल ही में पहली बार आर्थिक जनगणना का आंकड़ा जारी हुआ हैइस रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है।

फैक्ट्री से ज्यादा मस्जिदें

पाकिस्तान में हुए आर्थिक जनगणना के मुताबिक पाकिस्तान में मस्जिदों और मदरसों की संख्या उद्योग-कारखानों से कहीं ज्यादा हैपाक के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब 6 लाख मस्जिदें हैं जबकि सिर्फ 23 हजार फैक्ट्रियां चल रही हैं। इतना ही नहीं, 36 हजार धार्मिक मदरसे भी दर्ज किए गए हैं जो फिर से उद्योग से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 23,000 कारखाने मौजूद हैं, जबकि छोटी उत्पादन इकाइयों की संख्या 6.43 लाख पाई गई है। रिपोर्ट कहती है कि केवल 7,086 ईकाइयां ही ऐसी हैं, जहां 250 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

सामने आई ये हैरान करने वाली रिपोर्ट

वहीं इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के स्कूलों और कॉलेजों को लेकर बी आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2.42 लाख स्कूल, 11,568 कॉलेज और 214 विश्वविद्यालय दर्ज किए गए।  रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक क्षेत्र से संबंधित आंकड़े 'जनसंख्या और आवास जनगणना, 2023' के तहत जुटाए गए थे, लेकिन इसका विवरण गुरुवार को जारी किया गया। बता दें कि यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब पाकिस्तान गहरे वित्तीय संकट से जूझ रहा है। IMF ने हाल ही में पाकिस्तान को सात अरब डॉलर के राहत पैकेज की दूसरी किस्त की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें