पाकिस्तान की सरकार 10 जून को बजट पेश करने वाली है। इससे एक दिन पहले 9 जून को पाकिस्तानी वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने आर्थिक सर्वे 2024-25 पेश किया। यह खत्म हो रहे वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का लेखाजोखा होता है। पाकिस्तान का वित्त वर्ष 1 जुलाई-30 जून तक रहता है। पड़ोसी मुल्क के आर्थिक सर्वे से पता चला है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले वित्त वर्ष 2.5% की दर से बढ़ी। अब 30 जून 2025 को खत्म होने जा रहे वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के 2.7% की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है।
