Pakistan News: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार आज यानी सोमवार (19 मई) को चीन की यात्रा करेंगे, जहां उनके चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसका उद्देश्य रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान करना है। 'जियो न्यूज' की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भी डार और वांग के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए 20 मई को चीन पहुंचेंगे।
