Get App

पाकिस्तानी संसद में स्पीकर के हाथ लगे नोटों के बंडल, लेने के लिए कूद पड़े 12 सांसद, वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया और लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूज़र्स ने सांसदों का मज़ाक उड़ाते हुए तंज कसे। किसी ने उन्हें “सिस्टम के सड़े हुए अंडे” कहा, तो किसी ने टिप्पणी की कि “जब तक ऐसे लोग महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं, पाकिस्तान आगे नहीं बढ़ सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 5:27 PM
पाकिस्तानी संसद में स्पीकर के हाथ लगे नोटों के बंडल, लेने के लिए कूद पड़े 12 सांसद, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक दिलचस्प और मजेदार घटना उस समय हुई

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक दिलचस्प और मजेदार घटना उस समय हुई जब स्पीकर अयाज सादिक को फर्श पर नोटों का एक बंडल पड़ा मिला। यह छोटा-सा वाकया अचानक ईमानदारी की परीक्षा में बदल गया और देखते ही देखते पूरा माहौल तमाशे में बदल गया। सेशन के दौरान स्पीकर सादिक को 5,000 पाकिस्तानी रुपये के दस नोट यानी कुल 10 नोट (करीब 16,500 भारतीय रुपये) जमीन पर पड़े दिखे। उन्होंने तुरंत पूछा, “यह किसका पैसा है? जिसका भी है, हाथ उठाइए।” यह सवाल जैसे ही पूछा गया, उतनी ही तेजी से लगभग 12 से 13 सांसदों ने हाथ उठा दिएहर कोई उसी पैसों का मालिक बनने लगा। स्पीकर खुद भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए।

पाकिस्तानी संसद में स्पीकर के हाथ लगे पैसे

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि एक छोटे-से पैसे के बंडल पर इतने सांसदों का दावा करना लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बन गया। स्पीकर अयाज़ सादिक ने मज़ाक करते हुए कहा, “10 नोट हैं और मालिक बारह,” और थोड़ी देर के लिए सदन की कार्यवाही रोक दी। आखिरकार, पाकिस्तान के आज टीवी के मुताबिक, यह पैसा अपने असली मालिक—PTI के सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदीको लौटा दिया गया। उन्होंने बाद में असेंबली ऑफिस से यह कैश वापस ले लिया।

वीडियो हुआ वायरल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें