Pakistan News: अमेरिका की तरफ से फंडिंग रोकने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता में गिरावट के कारण पाकिस्तान लगभग 900,000 अफगान शरणार्थियों को निकालने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान में लगभग 30 लाख अफगान शरणार्थी रहते हैं। वे लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और हाल ही में 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने से बचने के लिए सीमा पार कर पाकिस्तान आए हैं। 'फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार ने इसे लेकर एक चेतावनी भी जारी कर दी है।
