Get App

पाकिस्तान की TikTok स्टार सना यूसुफ की घर में गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग का शक

कई लोकल मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि मामले का संदिग्ध व्यक्ति शायद सना के घर पर मेहमान रहा होगा। पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि "सना यूसुफ, जो अपर चित्राल की रहने वाली थी और इस्लामाबाद के सेक्टर G-13 में रहती थी, उसे उसके घर पर मिलने आए एक मेहमान ने गोली मार दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 2:43 PM
पाकिस्तान की TikTok स्टार सना यूसुफ की घर में गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग का शक
पाकिस्तान की TikTok स्टार सना यूसुफ की घर में गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग का शक

पाकिस्तान में 17 साल की TikTok स्टार सना यूसुफ की इस्लामाबाद में उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या ऑनर किलिंग का संदिग्ध मामला है। यह घटना सोमवार को हुई और द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सना को एक अज्ञात हमलावर ने नजदीक से गोली मारी। कथित तौर पर बंदूक लेकर हमलावर उसके घर में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी और घटनास्थल से भाग गया। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल की रहने वाली सना ने अपने टिकटॉक वीडियो के जरिए फेम कमाया था। Instagram पर उनके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

कई लोकल मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि मामले का संदिग्ध व्यक्ति शायद सना के घर पर मेहमान रहा होगा। पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि "सना यूसुफ, जो अपर चित्राल की रहने वाली थी और इस्लामाबाद के सेक्टर G-13 में रहती थी, उसे उसके घर पर मिलने आए एक मेहमान ने गोली मार दी। हमलावर घटना के तुरंत बाद मौके से भाग गया और पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।"

बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया। इस बीच, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्या के पीछे का मकसद अभी भी साफ नहीं है।

इस साल की शुरुआत में, हीरा नाम की 15 साल की लड़की को उसके पिता और मामा ने क्वेटा में कथित तौर पर उसके टिकटॉक चलाने के कारण ऑनर किलिंग के तहत गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें