PM Modi Addresses Trinidad and Tobago Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (4 जुलाई) को त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं, बल्कि यह हमारे लिए जीवन जीने का तरीका है। पीएम मोदी ने कहा, "मैं इस प्रतिष्ठित सदन में आपसे बात करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि आज दोनों देश आधुनिक विश्व में गौरवशाली लोकतंत्र और सशक्त स्तंभ के रूप में खड़े हैं।
