US Congressman Ro Khanna: भारतीय मूल के डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ी बात कही हैं। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर भारत के खिलाफ 50% का भारी टैरिफ लगाने के लिए तीखी आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने से इनकार कर दिया। रो खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को 'चीन पर लगाए गए टैरिफ से भी ज्यादा कठोर' बताया। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह भारत और अमेरिका के बीच 30 साल की रणनीतिक साझेदारी को खतरे में डाल रहे हैं।
