Get App

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी का इजरायल में ग्रैंड वेलकम! नेतन्याहू ने बताया 'ग्रेट लीडर', फर्स्ट लेडी के ड्रेस पर सभी की निगाहें

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने रेड कार्पेट वेलकम किया। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान इजरायल और भारत के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ डिफेंस पर भी बातचीत करने की उम्मीद है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 6:31 PM
PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी का इजरायल में ग्रैंड वेलकम! नेतन्याहू ने बताया 'ग्रेट लीडर', फर्स्ट लेडी के ड्रेस पर सभी की निगाहें
PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी का तेल अवीव में खुद इजरायली PM नेतन्याहू ने रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत किया

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार (25 फरवरी) को इजरायल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी की 9 वर्षों में इजरायल की यह दूसरी यात्रा है। जुलाई 2017 में इस देश की उनकी पहली यात्रा के दौरान भारत-इजरायल संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाया गया था।

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से गले लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद तेल अवीव से 20 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित एयरपोर्ट पर मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 तक इजरायल का राजकीय दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे। फिर नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता गुरुवार को व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के एक पोस्ट पर लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। आपका स्वागत है।" इजरायल यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा भारत और इज़राइल के बीच स्थायी संबंधों को और सुदृढ़ करेगी। साथ ही रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत और इजरायल के बीच एक मज़बूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय विस्तार और गतिशीलता देखी गई है।" उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली चर्चाओं को लेकर आशान्वित हूं जिनका उद्देश्य विज्ञान और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश के साथ लोगों के बीच आपसी संबंधों समेत विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें