PM Modi in BRICS Summit: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने रियो डी जनेरियो के आधुनिक कला संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर उत्साह के साथ हाथ मिलाया और गर्मजोशी से गले मिले। पीएम मोदी वहां 17वें BRICS के शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए हैं। प्रधानमंत्री ने BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'रियो डी जनेरियो में इस वर्ष के BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति लूला का आभारी हूं। BRICS आर्थिक सहयोग और वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली शक्ति बना हुआ है।'
