Rajnath Singh at SCO Summit: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (26 जून) को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद के दोषियों और आतंकियों को फंडिंग करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे निपटने में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक सम्मेलन में अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देने के लिए सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल नीतिगत साधन के रूप में कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत के जवाबी हमलों पर भी चर्चा की।
