Get App

'ग्रीनलैंड में कोई दिलचस्पी नहीं, ईरान के साथ नहीं रोकेंगे कारोबार', रूस का बड़ा बयान, ट्रंप और NATO पर भी कही ये बात

दरअसल ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि डेनमार्क के स्वशासित क्षेत्र ग्रीनलैंड पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण होना चाहिए। शनिवार को उन्होंने उन यूरोपीय सहयोगियों के सामानों पर टैरिफ की भी घोषणा की, जो अमेरिका के ग्रीनलैंड को कब्जाने का विरोध करते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:29 PM
'ग्रीनलैंड में कोई दिलचस्पी नहीं, ईरान के साथ नहीं रोकेंगे कारोबार', रूस का बड़ा बयान, ट्रंप और NATO पर भी कही ये बात
रूस ने कहा कि ग्रीनलैंड में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है

यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच रूस ने मंगलवार को ग्रीनलैंड, ईरान, अमेरिका और NATO को महत्वपूर्ण बयान दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आरोप को खारिज करते हुए कि ग्रीनलैंड को रूस और चीन से खतरा है, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि आर्कटिक द्वीप में हस्तक्षेप करने में देश की "कोई दिलचस्पी नहीं" है।

लावरोव ने कहा, "सही मायने में ग्रीनलैंड डेनमार्क का प्राकृतिक हिस्सा नहीं है, है ना? यह न तो नॉर्वे का प्राकृतिक हिस्सा था और न ही डेनमार्क का। यह एक औपनिवेशिक तरीक से जीता हुई जगह है।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक अलग बात है कि वहां निवासी अब इसके आदी हो चुके हैं और सहज महसूस करते हैं।"

दरअसल ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि डेनमार्क के स्वशासित क्षेत्र ग्रीनलैंड पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण होना चाहिए। शनिवार को उन्होंने उन यूरोपीय सहयोगियों के सामानों पर टैरिफ की भी घोषणा की, जो अमेरिका के ग्रीनलैंड को कब्जाने का विरोध करते हैं।

ईरान पर रूस के बयान पर लावरोव ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बावजूद रूस ईरान के साथ व्यापार जारी रखेगा। उन्होंने कहा, "अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने की धमकियों के बावजूद, मुझे ईरान के साथ ज्वाइंट प्रोजेक्ट को रोकने का कोई कारण नहीं दिखता।" उन्होंने आगे कहा, "रूस ईरान के साथ अपनी इच्छानुसार व्यापार करेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें