Jaishankar Visit Russia: एस जयशंकर ने मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, तीन दिवसीय रूसी दौरे पर हैं विदेश मंत्री

Jaishankar Visit Russia: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार (21 अगस्त) को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद-बिक्री को लेकर भारत की लगातार आलोचना कर रहे हैं। साथ ही इसको लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 7:39 PM
Story continues below Advertisement
Jaishankar Visit Russia: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रपति पुतिन की यह मुलाकात मॉस्को में हुई

Jaishankar Visit Russia: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार (21 अगस्त) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी मॉस्को में हुई। इससे पहले जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और साल के आखिरी में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए गुरुवार को अपने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद-बिक्री को लेकर भारत की लगातार आलोचना कर रहे हैं। साथ ही इसको लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। यही वजह है कि यह मुलाकात काफी चर्चा में है।

इस साल के आखिरी में होने वाले पुतिन की भारत यात्रा से पहले विदेश मंत्री मंगलवार को मॉस्को पहुंचे। इस महीने की शुरुआत में NSA अजीत डोभाल ने भी मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि रूसी राष्ट्रपति इस साल भारत यात्रा पर आएंगे।


रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, "आज की बैठक ने हमें न केवल अपने राजनीतिक संबंधों पर चर्चा करने का बल्कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने का भी मौका दिया है। इसलिए, मैं राजनीति, व्यापार, आर्थिक निवेश, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विचारों का आदान-प्रदान तथा बेशक लोगों के बीच संपर्क की आशा करता हूं।"

उन्होंने कहा, "हमारे नेता पिछले साल जुलाई में 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मिले थे। और उसके बाद कजान में मिले थे। अब हम साल के अंत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा हमें हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया है।"

रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्ष बैठक के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के वर्तमान और भविष्य के अवसरों पर विशेष ध्यान देंगे। मंत्रालय ने कहा, "बैठक का एजेंडा परिवहन, साजोसामान, बैंकिंग और वित्तीय संपर्कों और श्रृंखलाओं को सुगम बनाने पर केंद्रित होगा जो बैरी देशों के किसी भी प्रतिकूल दबाव से मुक्त होंगे, साथ ही परस्पर समझौतों में राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग को भी बढ़ाएंगे।"

इसने कहा कि परिवहन, ऊर्जा, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना भी एजेंडे में होगा। जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ दोगुना कर कुल 50 प्रतिशत कर दिए जाने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। इस टैरिफ में रूसी कच्चा तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Crime News: लंच बॉक्स में निकाला बंदूक और टीचर को मार दी गोली, थप्पड़ मारने से नाराज था छात्र

नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की मॉस्को यात्रा पर कहा, "इस यात्रा का उद्देश्य दीर्घकालिक और वक्त की कसौटी पर कसी गई भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।" जयशंकर और लावरोव के यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप प्रशासन की नवीनतम पहल पर भी चर्चा करने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।