Get App

Pawtucket shooting: रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में हुई फायरिंग, संदिग्ध समेत 2 की मौत, चार घायल

Pawtucket shooting: रोड आइलैंड के पॉटकेट में एक हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह घटना 16 फरवरी 2026 को एक भरे हुए आइस रिंक के अंदर हुई। पुलिस ने पुष्टि ने बताया कि एक पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 2:51 PM
Pawtucket shooting: रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में हुई फायरिंग, संदिग्ध समेत 2 की मौत, चार घायल
रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में हुई फायरिंग, संदिग्ध समेत 2 की मौत, चार घायल

Pawtucket shooting: अमेरिका में रोड आइलैंड के पॉटकेट में एक हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह घटना 16 फरवरी 2026 को एक भरे हुए आइस रिंक के अंदर हुई। पुलिस ने पुष्टि की है कि एक पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई और संदिग्ध हमलावर भी मारा गया। चार अन्य घायलों को गोली लगने के कारण स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी को कोई खतरा नहीं है।

गोलीबारी डेनिस एम. लिंच एरिना के अंदर हुई, जो पॉटकेट का एक प्रसिद्ध आइस रिंक है। जहां युवा लीग और स्कूल खेल आयोजित होते हैं। गोलीबारी के समय एरिना खिलाड़ियों, परिवारों और दर्शकों से भरा हुआ था। घटना के तुरंत बाद पॉटकेट में बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, बचाव दल और संघीय एजेंसियां शामिल हुए।

आज पॉटकेट में हुई गोलीबारी रोड आइलैंड में हाल के समय में बंदूक हिंसा की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक बन गई है, खासकर इसलिए क्योंकि यह एक युवा खेल आयोजन के दौरान हुई। अधिकारी अब घटनाक्रम, संदिग्ध का बैकग्राउंड और आयोजन स्थल पर हथियार कैसे लाया गया, इसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस द्वारा सत्यापित जानकारी जारी करने के प्रयासों के बीच समुदाय के नेता शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

पॉटकेट, रोड आइलैंड के आइस रिंक में क्या हुआ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें