Get App

सिसिली के माउंट एटना ज्वालामुखी में भयंकर विस्फोट, राख और धुएं का निकला गुबार, देखिए तस्वीरें

Volcano explosion: विस्फोट के बाद सुरक्षा बरतते हुए ज्वालामुखी के चोटी तक की चढ़ाई को तुरंत रोक दिया गया। टूर ग्रुपों और हाइकर्स को प्रभावित एरिया से दूर रहने की सलाह दी गई है। आपातकालीन सेवाएं स्थिति पर नजर बनाए हुए है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 4:08 PM
सिसिली के माउंट एटना ज्वालामुखी में भयंकर विस्फोट, राख और धुएं का निकला गुबार, देखिए तस्वीरें
ज्वालामुखी माउंट एटना में 2 जून को विस्फोट हुआ

Mount Etna Volcano explosion: यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एटना में 2 जून को विस्फोट हुआ। इस विस्फोट ने सिसिली के आसमान को रोशन कर दिया। इस विस्फोट से राख और धुएं के घने बादल कई किलोमीटर ऊपर हवा में फैल गए। आग की लपटों ने लोगों को चौंका दिया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आसपास के निवासियों को कोई फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

कैटानिया हवाई अड्डे पर अस्थायी अलर्ट

ज्वालामुखी विस्फोट के कारण सिसिली के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक कैटानिया हवाई अड्डे पर अस्थायी अलर्ट जारी किया गया। ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से वहां की उड़ानें अप्रभावित ही रही। अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि दोपहर तक राख का बादल छंट गया था, जिससे यात्रियों और निवासियों दोनों को राहत मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें