स्विट्जरलैंड के लग्जरी स्की रिजॉर्ट क्रान्स-मोंटाना में नए साल के जश्न के दौरान एक बार में भयानक आग लग गई। भीड़भाड़ वाले बार ‘ला कॉन्स्टेलेशन’ में सैकड़ों लोग मस्ती कर रहे थे, जब आधी रात के बाद आग ने पूरे बार को लपेट लिया। स्विस अधिकारियों के मुताबिक, दर्जनों लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हैं। डरे हुए लोग खिड़कियां तोड़कर, धुएं और आग से लड़ते हुए बाहर निकले।
