Tariff War: अमेरिका और कनाडा की कारोबारी बातचीत बंद, इस कारण ट्रंप ने कहा नकलची

Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ कारोबारी बातचीत तत्काल बंद करने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कनाडा को आगाह किया कि एक हफ्ते के भीतर टैरिफ का नया रेट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कनाडा पर यूरोपीय यूनियन की नकल करने का आरोप लगाया है। जानिए कि ट्रंप ने कनाडा को नकलची क्यों कहा और नए विवाद की वजह क्या है?

अपडेटेड Jun 28, 2025 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
Tariff War: अमेरिका ने कनाडा को तगड़ा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ कारोबारी बातचीत तो तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया है।

Tariff War: अमेरिका ने कनाडा को तगड़ा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ कारोबारी बातचीत तो तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया है। ट्रंप का कहना है कि कनाडा डिजिटल सर्विसेज टैक्स के चलते उन्होंने कारोबारी बातचीत को बंद करना का फैसला किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि एक हफ्ते के भीतर कनाडा को पता चल जाएगा कि उस पर किस दर से टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने ये बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कही।

Digital Services Tax क्या है?

अब सवाल उठता है कि जिस डिजिटव सर्विसेज टैक्स को लेकर ट्रंप ने अपने पड़ोसी देश कनाडा के साथ कारोबारी बातचीत को बंद करने का फैसला किया, वह आखिर है क्या। कनाडा मे टेक यूजर्स को कुछ खास डिजिटल सर्विसेज देने पर जो रेवेन्यू हासिल हुआ है, उस पर 28 जून 2024 से लेवी लगाई गई जो डिजिटल सर्विसेज टैक्स (DST) है। डिजिटल सर्विसेज टैक्स एक्ट के तहत इसके निशाने पर $75 करोड़ से अधिक वैश्विक रेवेन्यू और कनाडा में 2 करोड़ कनाडाई डॉलर से अधिक सालाना रेवेन्यू वाले दिग्गज कंपनियां हैं। खास बात ये है कि यह टैक्स 1 जनवरी 2022 से हासिल रेवेन्यू पर लागू होता है और इसका पहला पेमेंट 30 जून 2025 तक देनी है। इसमें चार कैटेगरीज- ऑनलाइन मार्केटप्लेस सर्विसेज, ऑनलाइन ऐड्स, सोशल मीडिया सर्विसेज और कनाडाई यूजर्स के डेटा की बिक्री या लाइसेंसिंग हैं।


ट्रंप ने कनाडा पर लगाया EU की नकल का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कारोबार के लिए कनाडा बहुत मुश्किल देश है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक दूध से जुड़े प्रोडक्ट्स पर कनाडा ने अमेरिकी किसानों पर 400% तक टैरिफ वसूला। ट्रंप ने कनाडा के डिजिटल सर्विसेज टैक्स की आलोचना करते हुए कहा कि कनाडा यूरोपीय संघ (EU) की नकल कर रहा है। यूरोपीय संघ पहले ही ऐसा कदम उठा चुकी है और इसे लेकर अमेरिका से बातचीत चल रही है।

Warren Buffett का रिकॉर्ड दान, गेट्स फाउंडेशन समेत चार फैमिली चैरिटीज को दिए ₹51000 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।