Texas Floods: अमेरिका में तबाही का सैलाब, टेक्सास में आई बाढ़ में 28 बच्चों समेत 78 लोगों की मौत

Texas Flash Floods : टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 28 बच्चे शामिल हैं। इनमें से 68 मौतें केर काउंटी में हुई हैं, जो भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ का सबसे अधिक प्रभावित इलाका रहा

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
Texas Flash Floods : टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है

Texas Flash Floods : इस समय भारत समेत दुनिया के कई देशों में बारिश और बाढ़ का कहर देखने तो मिल रहा है। अमेरिका में भी बाढ़ की तबाही मची हुई है। अमेरिका के टेक्सास राज्य की केर काउंटी में बीते शुक्रवार को आई भयंकर बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस तबाही में 40 से ज्यादा लोग लापता भी हैं। खबरों के मुताबिक, मृतकों में 28 बच्चे शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा केस केर काउंटी से सामने आए हैं।

अमेरिका में मची बड़ी  तबाही

अधिकारियों का मानना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि अगले 24 से 48 घंटों में इस इलाके में और तूफान आने की संभावना है। इससे राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आ सकती हैं। बचाव दल को पहले से ही कीचड़ और मलबे के बीच जहरीले सांपों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, वह शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित टेक्सास का दौरा करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह सौ सालों में आई सबसे बड़ी तबाही है और इसे देखना बेहद दुखद है। मैं आज ही जाना चाहता था, लेकिन इससे राहत कार्यों में बाधा आ सकती थी।"


अबतक सामने आई ये जानकारी

  • टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 28 बच्चे शामिल हैं। इनमें से 68 मौतें केर काउंटी में हुई हैं, जो भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ का सबसे अधिक प्रभावित इलाका रहा।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू जर्सी से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “यह एक बेहद दुखद और भयानक घटना है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन सभी लोगों को आशीर्वाद दें जिन्होंने इतना कुछ सहा है, और साथ ही टेक्सास राज्य को भी।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आपदा को देखते हुए एक बड़ी आपदा घोषणा जारी की है। इसके बाद रविवार को संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) सक्रिय हो गई है और टेक्सास में राहत और बचाव कार्यों के लिए हर तरीके की मदद कर रही है।
  • अधिकारियों के अनुसार, अब तक 850 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो बाढ़ के दौरान पेड़ों से चिपककर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। इस इलाके में अचानक आए तूफान के बाद करीब 15 इंच (लगभग 38 सेमी) बारिश दर्ज की गई।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, कई बचे लोगों ने इस बाढ़ को "मौत की तबाही" कहा और बताया कि उन्हें कोई इस बाढ़ से पहले कोई भी वार्निंग सरकार या अधिकारियों द्वाका नहीं दी गई थी। इसको लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सुबह 4 बजे से पहले न तो लोकल लोगों को और न ही नदी के किनारे समर वेकेशन मना रहे बच्चों को चेताया गया था। उन्होंने समय रहते रेस्क्यू की तैयारी नहीं की गई थी।

ट्रंप ने 'बाइडेन सेटअप' को ठहराया ज़िम्मेदार

लोगों के रेस्क्यू में हुई चूक और समय पर इस बाढ़ की वार्निंग न मिलने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस स्थिति को "बाइडेन सेटअप" बताया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को बाढ़ के लिए दोषी नहीं ठहराया। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "यह हमारा सेटअप नहीं था।" इस बीच, टेक्सास के डेमोक्रेटिक सांसद जोकिन कास्त्रो ने सीएनएन से बातचीत में चिंता जताई कि मौसम विभाग में स्टाफ की कमी खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, "जब अचानक बाढ़ आती है, तो अगर आपके पास सही तरीके से डेटा का विश्लेषण करने वाले एक्सपर्ट नहीं हैं, तो यह गंभीर त्रासदी का कारण बन सकता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।