Cambodia-Thailand Clash: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। थाई सेना के एक अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड द्वारा कंबोडिया के साथ अपनी विवादित सीमा के पास हवाई हमले किए गए, जिसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश एक-दूसरे पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं।
