Trump Tariff India Row: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी के भारी टैरिफ के लागू होने के कुछ ही घंटों बाद व्हाइट हाउस के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन संघर्ष 'मोदी का युद्ध' है। उन्होंने कहा कि शांति का मार्ग आंशिक रूप से नई दिल्ली से होकर गुजरता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेडिंग और मैन्युफैक्चरिंग मामलों के वरिष्ठ सलाहकार नवारो ने 'ब्लूमबर्ग' को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि भारत, रूसी युद्ध मशीन को मदद पहुंचा रहा है।
