Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन के साथ 'ग्रेट रिलेशनशिप' होने की बात कही। हालांकि उसी दौरान ये चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने अपने स्पेशल 'कार्ड' का इस्तेमाल किया, तो वह चीन को 'तबाह' कर सकते हैं। इसके साथ ही दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे मायुंग के साथ एक द्विपक्षीय बैठक से पहले ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि व्यापारिक मोर्चे पर वाशिंगटन की स्थिति बीजिंग से कहीं ज्यादा मजबूत है।
