Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस आरोप को झूठा बताया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन नहीं बल्कि मॉस्को कीव में सरकारी इमारतों पर हमला करने की तैयारी कर रहा था। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार (29 दिसंबर) को दावा किया कि यूक्रेन ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति पुतिन के घर पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, यह तुरंत साफ नहीं था कि उस समय पुतिन घर में थे या नहीं।
