US Attack Venezuela: 'ग्लोबल टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने रविवार (4 जनवरी) को अमेरिका से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को तुरंत रिहा करने की अपील की। बीजिंग ने अमेरिका से वेनेजुएला की सरकार गिराना बंद करने और बातचीत से मसले को सुलझाने को कहा है। चीन ने मादुरो और उनकी पत्नी पर अमेरिका के जबरदस्ती कंट्रोल करने और उन्हें देश से बाहर भेजने पर गंभीर चिंता जताई। मादुरो और उनकी पत्नी इस समय अमेरिका की हिरासत में हैं। अमेरिकी सेना ने उन्हें वेनेजुएला की राजधानी काराकास से पकड़कर अमेरिका ले जाया है।
