Get App

US-Iran War: आसिम मुनीर ने ट्रंप को दिया धोखा! पाकिस्तान ने गुपचुप तरीके से ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर छुपाया

US-Iran War: एक तरफ पाकिस्तान ने खुद को तेहरान और वॉशिंगटन के बीच एक कूटनीतिक माध्यम से बातचीत स्थापित किया। वहीं, दूसरी तरफ उसने चुपके से ईरानी सैन्य विमानों को अपने देश में पार्क करने की अनुमति दे दी, जिससे संभवतः उन्हें अमेरिकी हवाई हमलों से सुरक्षा मिल गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 12, 2026 पर 7:35 AM
US-Iran War: आसिम मुनीर ने ट्रंप को दिया धोखा! पाकिस्तान ने गुपचुप तरीके से ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर छुपाया
US-Iran War: पाकिस्तान ने गुपचुप तरीके से ईरानी सैन्य विमानों को अपने एक बड़े एयरबेस पर पार्क करने की अनुमति दी है

US-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता करा रहे पाकिस्तान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा धोखा दिया है। ईरान और अमेरिका संघर्ष के दौरान खुद को एक निष्पक्ष देश और मध्यस्थ के रूप में पेश करने के बावजूद पाकिस्तान ने चुपके से ईरानी सैन्य और सर्विलांस एयरक्राफ्ट को अपने एयरबेस पर पार्क करने की इजाजत दे दी है। इससे संभवतः ईरान को अमेरिकी हवाई हमलों से सुरक्षा मिल गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने CBS News को बताया कि पाकिस्तान ने संभवतः इन विमानों को संभावित अमेरिकी हवाई हमलों से प्रभावी ढंग से बचाया होगा।

अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान ने पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी सिविलियन एयरक्राफ्ट भेजे हैं। हालांकि यह अभी भी यह साफ नहीं है कि उन एयरक्राफ्ट में कोई सैन्य विमान भी शामिल हैं या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार, विमानों की यह आवाजाही एक व्यापक ईरानी प्रयास का हिस्सा प्रतीत होती है। इसका उद्देश्य संघर्ष बढ़ने के साथ-साथ अपनी शेष सैन्य और विमानन संपत्तियों की रक्षा करना था।

अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि तेहरान ने रावलपिंडी के पास स्थित पाकिस्तान वायु सेना के नूर खान एयरबेस पर कई विमान तैनात किए हैं। इनमें ईरानी वायु सेना का एक RC-130 विमान भी शामिल है। यह लॉकहीड C-130 हरक्यूलिस स्टेरेजेटिक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का एक टोही और खुफिया जानकारी जुटाने वाला वर्जन है। इस एयरबेस को 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारी नुकसान पहुंचा था। यह पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय के पास स्थित है।

पाकिस्तान ने दावों को खारिज किया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें