मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब एक 'ग्लोबल वॉर' का रूप लेती दिख रही है। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक, रूस इस लड़ाई में पर्दे के पीछे से ईरान की बड़ी मदद कर रहा है। रूस कथित तौर पर अमेरिका के जंगी जहाजों और लड़ाकू विमानों की पल-पल की लोकेशन (रियल-टाइम इंटेलिजेंस) ईरान को दे रहा है, ताकि ईरान सटीक हमले कर सके।
