Get App

'भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध रुकवाए', ट्रंप ने UNGA में फिर अलापा पुराना राग, किया ये दावा

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में यूनाइटेड नेशनल ने कोई जंग नहीं रुकवाई। मैंने भारत-पाक समेत 7 युद्ध रुकवाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2025 पर 8:23 PM
'भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध रुकवाए', ट्रंप ने UNGA  में फिर अलापा पुराना राग, किया ये दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध का नाम लिया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध का नाम लिया है और दोनों देशों के बीच जंग रूकवाने का भी नाम लिया है। बता दें कि मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में यूनाइटेड नेशनल ने कोई जंग नहीं रुकवाई। मैंने भारत-पाक समेत 7 युद्ध रुकवाए।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "सिर्फ सात महीनों में मैंने सात युद्धों को खत्म कर दिया। इनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें