अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य की आज शुक्रवार को जांच होनी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ समय से चिंताएं जताई जा रही हैं क्योंकि पिछले कुछ महीने से उनके शरीर पर चोट और सूजन दिखी। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर बुधवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) ने खुलासा किया कि शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति ट्रंप वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर (Walter Reed Medical Center) जाएंगे, जहां वह सैनिकों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। कैरोलिन ने बताया कि इसके अलावा वह अपने स्वास्थ्य की हर साल होने वाली अपनी शारीरिक जांच भी कराएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप मिडिल ईस्ट जाने पर विचार कर रहे हैं।
