वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की अंदरूनी कहानी सामने आ रही है। अमेरिका ने इस मिशन को ऑपरेशन एब्सोल्यूट-रिजॉल्व (OAR) नाम दिया था, जिसे बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। इस पूरे मिशन में अमेरिकी सेना, डेल्टा फोर्स, CIA, नेवी और FBI ने मिलकर काम किया। वेनेजुएला पर ट्रंप के इस एक्शन की किसी को दूर-दूर तक भनक नहीं थी। अमेरिकी सेना 5 घंटे में वेनेजुएला पर हमले के बाद स्वदेश वापस लौट आई। हालांकि, इस मिशन की तैयारी कई महीनों से चल रही थी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कहानी जानना अहम है।
