Get App

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जानें क्या है प्लान

भारत और अमेरिका इस साल की फरवरी में ऐलान हुए व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देना चाहते हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय प्रोडक्ट्स पर 26% टैरिफ लगाया था। हालांकि, उन्होंने चीन को छोड़कर बाकी देशों पर टैरिफ लगाने पर 90 दिनों का रोक लगाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 10:57 PM
ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जानें क्या है प्लान
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस महीने भारत आ सकते हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस महीने भारत आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत की चार दिन की यात्रा पर आ सकते हैं। इस दौरे का मकसद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के पहले फेज पर मुहर लगाना है। इस समझौते की घोषणा फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के दौरान की गई थी। इस यात्रा में जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस भी होंगी। उम्मीद है कि वे प्रधानमंत्री मोदी और अन्य भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

जेडी वेंस पत्नी उषा के साथ आएंगे भारत

जानकारी मुताबिक अपनी यात्रा के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस जयपुर और आगरा भी जाएंगे। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के भी भारत आने की संभावना है। यह दौरा भारत-अमेरिका के रिश्तों को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

बता दें कि अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस की यह भारत यात्रा उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी। उषा वेंस का संबंध आंध्र प्रदेश से हैं। सूत्रों के मुताबिक, उषा वेंस व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए भारत आ रही हैं। भारत और अमेरिका इस साल की फरवरी में ऐलान हुए व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देना चाहते हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय प्रोडक्ट्स पर 26% टैरिफ लगाया था। हालांकि, उन्होंने चीन को छोड़कर बाकी देशों पर टैरिफ लगाने पर 90 दिनों का रोक लगाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें