Get App

 Warren Buffett की संपत्ति स्टॉक मार्केट्स में गिरावट के बावजूद कैसे बढ़ गई?

2025 में अमेरिका सहित दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में गिरावट आई है। इससे बड़े निवेशकों के निवेश की वैल्यू काफी घटी है। लेकिन, दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे की संपत्ति 2025 में बढ़ी है। उनका नेटवर्थ 21 अरब डॉलर पहुंच गया है। इसमें उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के शेयरों में उछाल का हाथ है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 19, 2025 पर 11:18 AM
 Warren Buffett की संपत्ति स्टॉक मार्केट्स में गिरावट के बावजूद कैसे बढ़ गई?
बर्कशायर हैथवे का कैश रिजर्व 325 अरब डॉलर का है।

साल 2025 स्टॉक मार्केट्स के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और अमेरिका के मंदी में जाने की आशंका से यूएस सहित दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई है। इससे दुनिया के कई दिग्गज इनवेस्टर्स के इनवेस्टमेंट की वैल्यू काफी घट गई है। लेकिन, वॉरेन बफे उन मुट्ठीभर इनवेस्टर्स में शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 2025 में बढ़ी है।। उनकी संपत्ति बढ़कर 21 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेर्स इंडेक्स में शामिल टॉप 500 बिलियनेयर्स में बफे की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है।

ज्यादातर बिलियनेयर्स की संपत्ति में गिरावट

इस साल ज्यादातर बिलियनेयर्स की संपत्ति में गिरावट आई है। लेकिन, बफे की संपत्ति बढ़ी है। इसकी बड़ी वजह Berkshire Hathaway के शेयरों की कीमतों में उछाल है। जिन दूसरे इनवेस्टर्स की संपत्ति बढ़ी है, उनमें Bernard Arnault, Bill Gates, Francoise Bettencourt Meyers, Carlos Slim, Julia Flesher Koch & Family, Jeff Yass, Zhong Shanshan और Ma Huateng शामिल हैं।

बर्कशायर हैथवे के शेयरों में 16 फीसदी उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें