पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध में देश को अस्तित्व का खतरा हुआ, तो इस्लामाबाद इस रीजन को परमाणु युद्ध में धकेल देगा और "लगभग आधी दुनिया" को नष्ट कर देगा। द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने दो महीने में अमेरिका की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान फ्लोरिडा के टाम्पा में उनके लिए आयोजित एक ब्लैक-टाई प्रोग्राम में कहा, "हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं, अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे।"
