Get App

Trump Tarrif Deadline: 9 जुलाई की डेडलाइन को बढ़ाएंगे या नहीं ट्रंप? भारत के साथ व्यापार समझौते का क्या होगा

Trump Tarrif Deadline: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने के लिए 9 जुलाई तक की डेडलाइन तय की है। क्या ट्रंप इस डेडलाइन को बढ़ाएंगे? किन देशों के साथ उनकी ट्रेड डील होने वाली है? जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 11:35 PM
Trump Tarrif Deadline: 9 जुलाई की डेडलाइन को बढ़ाएंगे या नहीं ट्रंप? भारत के साथ व्यापार समझौते का क्या होगा
व्हाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिका फिलहाल 18 अहम व्यापारिक भागीदारों से बातचीत कर रहा है।

Trump Tarrif Deadline: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनका रेसिप्रोकल टैरिफ को लागू करने के लिए तय डेडलाइन को आगे बढ़ाने का इरादा नहीं है। इसकी डेडलाइन 9 जुलाई 2025 को है। इसके बाद अमेरिका अपने ज्यादातर व्यापारिक साझीदारों से एक निश्चित टैरिफ वसूलेगा। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो डेडलाइन को बढ़ाया जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका दर्जनों देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसमें भारत भी शामिल है। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि भारत के साथ जल्द ही बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। ट्रंप प्रशासन ने 9 जुलाई की डेडलाइन तय कर देशों पर दबाव बनाया है कि वे अमेरिका के साथ बेहतर व्यापार शर्तों पर समझौता करें। हालांकि, लचीलापन भी बरकरार रखा गया है।

'शायद नहीं बढ़ानी पड़ेगी डेडलाइन'

फॉक्स न्यूज के ‘Sunday Morning Futures’ कार्यक्रम में दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे डेडलाइन बढ़ानी पड़ेगी। लेकिन, अगर डेडलाइन बढ़ानी भी पड़ी, तो कोई बड़ी बात नहीं है।' उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह भी कहा, 'मैं तो चाहूंगा कि डेडलाइन को और भी कम कर दूं और बस सभी देशों को लेटर भेज दूं- बधाई हो, अब आप 25% टैरिफ दे रहे हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें