Tariff War Effect: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वार के चलते इस साल 2025 में वैश्विक कारोबार का वॉल्यूम 0.2 फीसदी गिर सकता है। यह मानना है विश्व व्यापार संगठन (WTO) का। डब्ल्यूटीओ ने बुधवार को कहा कि रेसिप्रोकल टैरिफ और वैश्विक स्तर पर नीतिगत अनिश्चितता के चलते वैश्विक स्तर पर गुड्स की ट्रेडिंग में और तेज गिरावट हो सकती है और यह 1.2 फीसदी फिसल सकता है। इससे उन देशों को तगड़ा लगेगा जो विकासशील हैं और इकॉनमी निर्यात पर निर्भर है। डब्ल्यूटीओ का कहना है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो वैश्विक ट्रेडिंग 1.5 फीसदी तक गिर सकती है। सर्विसेज के ट्रेडिंग की बात करें तो इस पर टैरिफ का सीधा असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन इस पर भी कारोबारी जंग का असर दिखेगा और कॉमर्शियल सर्विसेज ट्रेड का ग्लोबल वॉल्यूम अब 4 फीसदी की ही रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है जोकि पहले से कम है।
