Get App

जंग के बीच यूक्रेन को मिली नई प्रधानमंत्री, अमेरिकी से डील फाइनल कराने वाली Yuliia Svyrydenko ने संभाली कमान

Ukraine PM Yuliia Svyrydenko: यूलिया स्विरिडेन्को ने 2015 में पब्लिक सर्विस में प्रवेश किया और नवंबर 2021 से वह यूक्रेन की पहली उप-प्रधान मंत्री और आर्थिक विकास व व्यापार मंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 4:04 PM
जंग के बीच यूक्रेन को मिली नई प्रधानमंत्री, अमेरिकी से डील फाइनल कराने वाली Yuliia Svyrydenko ने संभाली कमान
पूर्व प्रधानमंत्री डेनिस शिमहाल को अब देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है

Yuliia Svyrydenko: रूस के साथ जंग लड़ रहे यूक्रेन में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव हुआ है। देश की पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर यूलिया स्विरिडेन्को को यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वह डेनिस शिमहाल का स्थान लेंगी, जिन्होंने मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। शिमहाल ने 4 मार्च, 2020 को अपनी नियुक्ति के बाद पांच साल से अधिक समय तक इस पद पर कार्य किया। यूलिया स्विरिडेन्को को नया PM बनाने के पीछे की वजह अमेरिका के साथ यूक्रेन के एक महत्वपूर्ण मिनरल समझौते में उनकी प्रमुख भूमिका मानी जा रही है।

कौन हैं यूलिया स्विरिडेन्को?

यूलिया स्विरिडेन्को का जन्म 25 दिसंबर 1985 को चेर्निहिव में हुआ था और उन्होंने 2008 में कीव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेड एंड इकोनॉमिक्स से स्नातक किया हुआ है। उन्होंने 2015 में पब्लिक सर्विस में प्रवेश किया और नवंबर 2021 से वह यूक्रेन की पहली उप-प्रधान मंत्री और आर्थिक विकास व व्यापार मंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं। यूलिया अमेरिका और यूक्रेन के बीच मिनरल समझौते के लिए हुई बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थीं। उन्होंने पश्चिमी सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में अक्सर यूक्रेन का पक्ष रखा है। उन्होंने मुख्य रूप से रक्षा, अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और बहाली के प्रयासों के बारे में प्रमुख भूमिका निभाई है।

नई भूमिका में नजर आएंगे डेनिस शिमहाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें