खेती में केवल मेहनत ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि सही तकनीक अपनाना भी उतना ही जरूरी है। अमरूद की खेती में निपिंग यानी पौधे की कोमल ऊपरी शाखाओं की हल्की कटिंग एक बेहद प्रभावी तरीका है। ये प्रक्रिया पौधे को नई शाखाएं विकसित करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे फल की संख्या बढ़ती है, उनका आकार बड़ा होता है और स्वाद व गुणवत्ता में भी सुधार होता है। किसान प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, यदि निपिंग नहीं की जाए तो पौधा केवल ऊंचाई में बढ़ता है, लेकिन फल कम लगते हैं। निपिंग करने से पौधा झाड़ी जैसा बन जाता है, हर दिशा से धूप और हवा मिलती है और पौधा स्वस्थ रहता है।
