Get App

Shukra Kanya Gochar October: बुध की राशि में पहुंचने वाले हैं शुक्र, इन 5 राशियों का कराएंगे फायदा

Shukra Kanya Gochar October: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत अहम माना जाता है। समय-समय पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आने वाली 9 अक्टूबर के दिन शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2025 पर 9:59 PM
Shukra Kanya Gochar October: बुध की राशि में पहुंचने वाले हैं शुक्र, इन 5 राशियों का कराएंगे फायदा
9 अक्टूबर को शुक्र ग्रह सुबह 10.55 बजे बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

Shukra Kanya Gochar October: समय-समय पर कुंडली के सभी नौ ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अहम माना जाता है। कोई ग्रह जब अपना स्थान बदलता है, तो उसका शुभ-अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आगामी 9 अक्टूबर को धन, वैभव, सौंदर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र सुबह 10.55 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वह अपनी वर्तमान राशि से बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। कन्या व्यवहारिक, विश्लेषणात्मक और तर्क पर आधारित राशि है, जिसके शासक बुध ग्रह हैं। वहीं, शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी हैं। यह मीन राशि में उच्च के होते हैं और कन्या में नीच के। यह ग्रह एक राशि में 23 से 25 दिनों तक रहता है। कन्या राशि में शुक्र का गोचर नीच का होता है, जिससे इसकी सकारात्मक ऊर्जा थोड़ी कमजोर पड़ जाती है। आइए जानते हैं शक्र ग्रह का ये गोचर कौन सी राशियों के लिए लाभ का कारण बनेगा।

वृषभ राशि - शुक्र का ये गोचर वृषभ राशि के पंचम भाव में होगा। इससे आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर द्वितीय भाव में होगा। इसके प्रभाव से आपको परिवार का साथ मिलेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी लेकिन समय के साथ अड़चनें दूर भी होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि - कन्या राशि वालों को शुक्र के गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा। अविवाहित जातकों को नए संपर्क मिल सकते हैं। व्यापारिक वृद्धि मिल सकती है। प्रेम अब विवाह की ओर बढ़ सकता है। पिता के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश अच्छा परिणाम लाएगा। इस समय आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। रोजगार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में विस्तार होगा।

कुंभ राशि - शुक्र का ये गोचर कुंभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। जीवन की परेशानियां या कष्ट दूर होंगे। हालांकि इस समय भाग्य पर भरोसा करके कोई काम नहीं करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें