Get App

Bihar Election: बिहार में NDA और महागठबंधन का सिरदर्द बना हुआ है सीट बंटवारे का गणित, मंथन जारी

Bihar Assembly Election: सीट बंटवारें को लेकर महागठबंधन की चुनौती बिल्कुल अलग है। यहां सहयोगी दलों की संख्या 6 से बढ़कर 8 होने वाली है। RJD नेता तेजस्वी यादव के लिए दिक्कत यह है कि कुनबा तो बड़ा हो गया है, लेकिन बांटने के लिए सीटें कम पड़ रही है। RJD पिछली बार 144 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन इस बार करीब सवा सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है, बाकी सीटें सहयोगियों को देनी होंगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 05, 2025 पर 9:13 AM
Bihar Election: बिहार में NDA और महागठबंधन का सिरदर्द बना हुआ है सीट बंटवारे का गणित, मंथन जारी
NDA खेमे में यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU इस बार BJP से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि राज्य के दो प्रमुख गठबंधनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन दोनों में ही पेंच फंसा हुआ है। सहयोगियों को साधने और चुनावी समीकरण बिठाने की कवायद ने दोनों खेमों में नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है।

एनडीए में JDU का दबदबा और सहयोगियों की चुनौती

NDA खेमे में यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पिछली बार JDU 115 और BJP 110 सीटों पर लड़ी थी। इस बार, यह संख्या 100 के करीब हो सकती है, जिसमें JDU को BJP से एक सीट अधिक मिलेगी। इस हिसाब से NDA के पास अपने तीन प्रमुख सहयोगियों चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को देने के लिए लगभग 40 सीटें बचती हैं।

चिराग पर टिका है सारा दारोमदार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें