Get App

हरियाणा में इस VIP नंबर ने नीलामी में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.17 करोड़ रुपये की लगी बोली

Chandigarh: 8B वही नंबर है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर HR 88B 8888 के लिए 1.17 करोड़ रुपये बोली लगी है, जो भारत में VIP नंबर की नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी बोली है। हालांकि, अधिकारियों ने सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले का नाम या गाड़ी का मॉडल नहीं बताया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 9:55 AM
हरियाणा में इस VIP नंबर ने नीलामी में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.17 करोड़ रुपये की लगी बोली
हरियाणा में इस VIP नंबर ने नीलामी में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.17 करोड़ रुपये की लगी बोली

Chandigarh: क्या आपने कभी सुना है कि किसी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए करोड़ों की बोली लगी हो? शायद नहीं, लेकिन यह सच है। हरियाणा के हिसार निवासी सुधीर ने एक फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। जो भारत में VIP नंबर की नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी बोली है।

दरअसल, 8B वही नंबर है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर HR 88B 8888 के लिए 1.17 करोड़ रुपये बोली लगी है। इतनी महंगी बोली लगने के बाद यह VIP नंबर की नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी बोली बन गई है।

अधिकारियों ने सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले का नाम या गाड़ी का मॉडल नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह हिसार का रहने वाला सुधीर है। लोग इस नंबर के पीछे इसलिए आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि इसमें सात 8s या सात Bs की छाप बनती है, जिसमें ज्यादा संभावना है कि यह सात 8s के कारण है।

रिजर्व प्राइस 50,000 रुपये निर्धारित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें