Get App

Budget 2025: 2 घंटे 42 मिनट तक पढ़ा गया बजट और कभी 800 शब्दों में सिमट गया सब, कुछ ऐसा है भारत का बजट इतिहास

Budget 2025: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को अपना आठवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट होगा। बजट से पहले कई परंपराएं होती है जो वित्त मंत्रालय और सरकार निभाती है। बजट से पहले हलवा सेरेमनी होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 10:47 AM
Budget 2025: 2 घंटे 42 मिनट तक पढ़ा गया बजट और कभी 800 शब्दों में सिमट गया सब, कुछ ऐसा है भारत का बजट इतिहास
Budget 2025: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को अपना आठवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Budget 2025: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को अपना आठवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट होगा। बजट से पहले कई परंपराएं होती है जो वित्त मंत्रालय और सरकार निभाती है। बजट से पहले हलवा सेरेमनी होती है। साथ ही बजट सत्र 31 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू होता है। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। भारतीय शेयर बाजार इस दिन कारोबार के लिए खुला रहता है। इस बार बजट शनिवार को पेश होगा और उस दिन शेयर बाजार खुला रहेगा। यहां आपको वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पेश किये बजट से जुड़ी अहम बातें बता रहे है। क्या आपको पता है अभी तक सबसे लंबा बजट भाषण किसने पेश किया है।

निर्मला सीतारमण इससे पहले छह नियमित और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। उनके बजट भाषणों का इतिहास भी काफी खास रहा है।

सबसे लंबा बजट भाषण

वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट भाषण अब तक का सबसे लंबा रहा। निर्मला सीतारमण ने इसे 2 घंटे 42 मिनट तक पेश किया। हालांकि, खराब तबीयत के चलते वह अपना भाषण पूरा नहीं कर पाईं, और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतिम दो पैराग्राफ पढ़कर इसे पूरा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें