विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का मानना है कि यूनियन बजट 2025 में सरकार का फोकस जीडीपी ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही फिस्कल कंसॉलिडेशन के उपायों पर होगा। फिस्कल कंसॉलिडेशन का मतलब सरकार के घाटे में कमी से है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि सरकार कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स के स्लैब में भी बदलाव कर सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को दिन में 11 बजे लोकसभा में यूनियन बजट पेश करेंगी। यह लगातार उनका 8वां बजट होगा।
